google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना दादरी पुलिस द्वारा अवैध गांजे की बिक्री करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

संदीप गर्ग / नोएडा: थाना दादरी पुलिस द्वारा अभियुक्त प्रशान्त पुत्र विनोद को कस्बा दादरी से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। जिसके सम्बन्ध में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना दादरी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रशान्त पुत्र विनोद निवासी मौहल्ला ब्रह्मपुरी थाना दादरी गौतबुद्धनगर का रहने वाला है और अभियुक्त की उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास रह चुका है पहले भी इसके ऊपर एनडीपीएस वह आर्म्स की धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं पुलिस ने अभियुक्त के पास से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा अपने कब्जे में ले लिए हैं और कार्रवाई शुरू कर दी है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)