गौतमबुद्धनगर, 24 जनवरी 2026
ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सक्रियता और तत्पर कार्रवाई के परिणामस्वरूप 25 भेड़ों की मौत के मामले में तुरंत जांच और सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक विकास मिश्रा ने जानकारी दी कि दोषी इकाई का निरीक्षण दिनांक 20 जनवरी 2026 को किया गया। निरीक्षण के दौरान, अवैध रूप से डी.जी. सेट और गाड़ियों के स्क्रैप फिल्टर्स से मेटल रिकवरी का कार्य करते हुए एसिड का प्रयोग करने वाली इकाई पाई गई।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, भेड़ें इकाई परिसर के समीप पानी पीकर बीमार हुई थीं। निरीक्षण के समय गढ़्ढे को मिट्टी से भर दिया गया था ताकि आगे की कोई अनहोनी न हो। उत्प्रवाह का नमूना क्षेत्रीय प्रयोगशाला, नोएडा में भेजा गया और उसका विश्लेषण जारी है।
कमियों के दृष्टिगत अवैध इकाई का विद्युत विच्छेदन भी कर दिया गया है। साथ ही, इकाई के संचालक नीरज गोयल ने शपथ पत्र के माध्यम से जानकारी दी कि वे दिनांक 25 जनवरी 2026 तक परिसर खाली कर देंगे। इस प्रकार, ग्रेटर नोएडा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तत्पर कार्रवाई से न केवल पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हुआ बल्कि पशुधन की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



