google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हाथी के हमले से काजला गांव में दिहाड़ी मजदूर की मौत

बिभूति भूषण भद्र दैनिक समाज जागरण झाड़ग्राम पश्चिम बंगाल

झाड़ग्राम जिले के लोधासुली रेंज अंतर्गत चंद्री दो नंबर बीट के काजला गांव से सटे जंगल में हाथी के हमले से एक दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम प्रधान हांसदा 37 वर्षीय काजला गांव निवासी पेशे से दिहाड़ी मजदूर था। गौरतलब है कि वह साइकिल लेकर जंगल के रास्ते से अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान जंगल में मौजूद एक हाथी उसके सामने आ गया। उसने हाथी से बचने के लिए साइकिल फेंक कर भागने की कोशिश भी की थी। लेकिन हाथी ने उसका पीछा किया और उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में जाने से मना किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)