अजमल हसन दैनिक समाज जागरण अफजलगढ। आगमी शिवरात्रि कांवड़ यात्रा शिव भक्त के लिए थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह की निगरानी में कावड़ यात्रा के दृष्टिगत कावड़ यात्रियों की सुरक्षा हेतु बाघ अथवा गुलदार से सतर्क रहने एवं सीसीटीवी के संबंध में भूतपुरी तिराहे से जसपुर बॉर्डर एवं ठाकुरद्वारा बॉर्डर तक फ्लेक्सी बोर्ड लगाए गए। थाना अध्यक्ष हम्बीर सिंह कांवड़ यात्रा क्षेत्र के मार्ग पर पड़ने वाले मिश्रित आबादी वाले गांव में जाकर लगातार जनप्रतिनिधि और संभ्रांत व्यक्तियों से संपर्क बनाकर कावड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए कदम उठाने के साथ-साथ मार्गो पर सुरक्षा की दृष्टि से चेतावनी बोर्ड लगाने का काम भी कर रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



