भारत मंडपम में G20 समिट का तीसरा सत्र ‘वन फ्यूचर’ शुरू, PM मोदी कर रहे अध्यक्षता, जी-20 के नेताओं ने आज राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि करके राष्ट्रपिता बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की है. इस मौके पर सभी नेताओं ने एक मिनट का मौन रखा. पीएम नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचे सभी विदेशी मेहमानों का स्वागत खादी का स्टोल भेंटकर किया. इसके बाद दुनिया भर के नेता और अन्य प्रतिनिधि भारत मंडपम के लीडर्स लाउंज में पहुंचने के रवाना हुए. सुबह 9.40 बजे से 10.15 बजे तक भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन हो जाएगा. सुबह 10.15 बजे से 10.30 बजे तक दुनिया भर के नेता भारत मंडपम के साउथ प्लाजा में वृक्षारोपण समारोह में भाग लेंगे. सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक जी-20 शिखर सम्मेलन का तीसरा सत्र ‘वन फ्यूचर’ होगा. जिसके बाद नेताओं की नई दिल्ली घोषणा को अपनाया जाएगा.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



