google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

न्यू सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल में डांडिया महोत्सव का आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
तिलमापुर स्थित न्यू सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल की ओर से आयोजित “नवरात्रि की झिलमिलाती और झूमती गूंज 2.0” भव्य डांडिया महोत्सव 2026 संगीत, नृत्य, संस्कृति और उत्साह से सराबोर एक यादगार शाम बनकर सामने आया। आयोजन में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गरबा-डांडिया की धुनों पर जमकर आनंद लिया।महोत्सव के दौरान पारंपरिक गरबा एवं डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के साथ संगीत और डीजे की धुनों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और प्रतिभागियों का उत्साह आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।महोत्सव की खास झलकियां पारंपरिक गरबा एवं डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां,संगीत और डीजे की धुनों पर झूमते प्रतिभागी,आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगा उत्सवी माहौल।,परिवार और मित्रों के साथ यादगार पल,भारतीय संस्कृति, परंपरा और एकता का खूबसूरत संगम।


आयोजन की सफलता में प्रायोजकों का अहम योगदान
विद्यालय परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सम्मानित प्रायोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय की ओर से सम्राट डेकोरेटर, श्री सार्थक मोबाइल, ग्लाइट स्टूडियो, विद्यार्थी केंद्र, जीपी प्लास्टिक और शंकरा बैंड का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया।


विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि प्रायोजकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, अतिथियों, प्रतिभागियों और सभी सहयोगियों के सहयोग एवं उत्साह के कारण यह आयोजन शानदार सफलता हासिल कर सका।न्यू सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल की ओर से आयोजित यह डांडिया महोत्सव न केवल मनोरंजन और उत्सव का माध्यम बना, बल्कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का भी खूबसूरत अवसर रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)