google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधायक त्रिभुवन राम ने बिरापट्टी इंटर कॉलेज व उंदी में शिक्षकों एवं प्रबुद्धजनों से किया जनसंपर्क

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के बिरापट्टी इंटर कॉलेज व सन वैली पब्लिक स्कूल उंदी में विधायक त्रिभुवन राम ने सम्मानित शिक्षकों एवं प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के संबंध में संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाते हुए मतदाताओं से संपर्क किया।


विधायक ने स्नातक एमएलसी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह एवं शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूती देने तथा शिक्षक समाज के हितों को प्रभावी प्रतिनिधित्व दिलाने में महत्वपूर्ण होगी।


उन्होंने शिक्षकों एवं प्रबुद्धजनों से दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में एकजुट होकर मतदान करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शिवाजी सिंह, डी के सिंह, मोहन बाबू, हीरू सिंह, संजय प्रधान ,प्रधानाध्यापिका अल्पना सिंह ,सुमित सिंह सहित अन्य सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)