google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दरभंगा ब्राह्मण कुंभ स्थगित, प्रयागराज कुंभ के बाद ही होगा ऐतिहासिक आयोजन

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा का अहम निर्णय, नए तिथि पर गांव-गांव अभियान के साथ होगा दरभंगा कुंभ का आयोजन

दरभंगा ।

दरभंगा प्रमंडलीय ब्राह्मण कुंभ को स्थगित करने का निर्णय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने लिया है। अब यह ऐतिहासिक आयोजन प्रयागराज कुंभ के बाद आयोजित किया जाएगा। इस निर्णय के पीछे प्रमुख कारण मकर संक्रांति के दौरान प्रयागराज कुंभ में बड़ी संख्या में ब्राह्मण परिवारों का सम्मिलन और संगठन के नेताओं का शोक संदेश है।

कुंभ स्थगन का कारण और शोक संदेश
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात रंजन के पिताजी गोपाल चंद्र झा के असामयिक निधन के कारण महासभा में शोक की लहर है। इसके साथ ही दरभंगा प्रमंडल के चारों जिलों के ब्राह्मण संगठन पदाधिकारियों से संवाद के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मकरसंक्रांति के दौरान अधिकांश ब्राह्मण परिवार प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं। इस संदर्भ में 15 जनवरी को निर्धारित दरभंगा ब्राह्मण कुंभ को स्थगित किया गया है।

प्रयागराज कुंभ के बाद तिथि तय, गांव-गांव अभियान पर जोर
प्रदेश अध्यक्ष ई.आशुतोष कुमार झा ने इस फैसले को स्वीकारते हुए बताया कि ब्राह्मण समाज के अधिकांश लोग दोनों कुंभ आयोजनों में भाग लेना चाहते हैं। इसलिए अब दरभंगा कुंभ का आयोजन प्रयागराज कुंभ के बाद किया जाएगा। कार्यक्रम की तिथि तभी तय की जाएगी, जब गांव-गांव अभियान के तहत कार्यकारिणी पूरी तरह से गठित हो जाएगी। इस अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जुड़ने और संगठन को मजबूती देने का निर्देश दिया गया है।

विवाह और अन्य धार्मिक कार्यों के कारण बदलाव
प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार तिवारी ने बताया कि 16 जनवरी से विवाह और अन्य धार्मिक कार्य प्रारंभ हो रहे हैं, और इस समय में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग इस आयोजन में भाग लेना चाहेंगे। इस कारण 15 जनवरी को प्रस्तावित ब्राह्मण कुंभ कार्यक्रम अब उचित समय पर आयोजित किया जाएगा।

आगे की योजना और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी
तिरहुत प्रमंडलीय ब्राह्मण कुंभ 9 मार्च को और भागलपुर प्रमंडलीय ब्राह्मण कुंभ 13 अप्रैल को आयोजित होंगे। इसके साथ ही सामूहिक उपनयन कार्यक्रम 14 अप्रैल को भागलपुर स्थित बूढानाथ मंदिर परिसर में होगा। सभी आयोजनों के लिए स्थानीय संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

संगठन का संकल्प और समर्थन
प्रादेशिक कोर संवाद में प्रदेश सचिव गणेश मिश्र, पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ललित कुमार झा, युवा प्रभारी अभिनंदन पांडेय और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए संकल्प लिया और ब्राह्मण समाज से जुड़े रहने की अपील की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)