
*कानपुर ।* नौबस्ता गल्ला मंडी क्षेत्र में एक होमगार्ड दरोगा की वर्दी पहनकर महिला के घर नोटिस चश्पा करने पहुंचा। महिला ने आरोप लगाया है कि नोटिस चश्पा का विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की, केडीए कॉलोनी गल्ला मंडी निवासी महिला चाय की दुकान चलाती है उसने बताया कि पहले उनके मकान में विनोद यादव रहता था। उसकी गलत हरकतों के चलते नौबस्ताव पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था, जेल से छूटने के बाद मकान खाली करके चला गया इसके बावजूद 6 नवंबर को होमगार्ड दरोगा की वर्दी पहन कर आया और अभद्रता की इसके बाद नोटिस चश्पा कर चला गया। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



