google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*किसानों को दिया गया जैविक खेती का प्रशिक्षण*


समाज जागरण रंजीत तिवारी
मिर्जापुर।। नमामि गंगे परियोजना से जुड़े बायोशर्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आज विकासखंड पहाड़ी के सिंधोरा गांव में जैविक खेती किसान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो किसानों ने जैविक खेती की जानकारी ली। गगन यादव ने किसानों को जीवामृत और नीमास्त्र के बारे में जानकारी देते हुए किसानों को बताया कि वह जैविक खाद को अपना कर अपने उपज को बढ़ा सकते हैं। साथ ही खेत में कम हो रहे कार्बन की मात्रा को बढ़ाने के बारे में भी जोर दिया। किसान भाइयों को अपने साथ-साथ आसपास के किसानों को भी जैविक खेती के लिए प्रेरित करना चाहिए।

राहुल पाण्डेय ने किसानों को फसल की बुवाई के पहले बीज को अच्छी तरह से शोधित करके ही बोने के अपील की साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाए जा रहे तमाम योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अंकित पाण्डेय ने डीकम्पोजर के उपयोग और उसके लाभ के बारे मे  बताये। रासायनिक दवा और उर्वरक से खेत की मिट्टी पर पड़ रहे दुष्परिणाम के बारे में भी किसानों को विस्तृत में बताया गया।आज आयोजित हुए जैविक किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान ने जैविक खाद बनाने और जैविक खेती करने का भी संकल्प लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)