google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षकों की समस्या के लेकर शिक्षक संघ ने की बी एस ए से मुलाकात

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक अधिकारी वाराणसी से मिला। वर्तमान समय में गतिमान समायोजन प्रक्रिया व शिक्षकों के चयन वेतनमान व कई वर्षों से लम्बित प्रोन्नतवेतनमान, सेवानिवृत शिक्षकों के जीपीएफ के भुगतान व पेंशन पत्रावली के प्रेषण तथा इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को अतिरिक्त वेतनमान के सम्बन्ध में चर्चा हुई।

शिक्षकों की समस्याओं के निदान हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया। शिक्षक प्रतिनिधियों ने बताया कि समायोजन प्रक्रिया में केवल एकल विद्यालयों में ही शिक्षकों का समायोजन होगा। प्रतिनिधि मंडल में सनत कुमार सिंह,ज्योति भूषण त्रिपाठी,दुर्गा सिंह,वीरेंद्र प्रताप सिंह,शैलेंद्र पांडेय,अनिल यादव,योगेश पांडेय आदि शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)