
*
दारू माफियाओं ने दिन दहाड़े पत्रकार सह सीएसपी संचालक से मारपीट कर 80260 रुपया का किया लूट
संवाददाता गजेन्द्र कुमार जिला गया बिहार
स्थानीय थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक के समीप पत्रकार दीपक कुमार सिंह अपना सीएसपी जो पंजाब नेशनल बैंक के सामने चलाते हैं।13/07/2022 की सुबह 9:30 में जैसे ही csp खुला उसी समय तिलौथू थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी के निवासी सुधीर कुमार पिता स्व ओम प्रकाश अपने साथी गोरख कुमार और अन्य के साथ आया और बोला की हम दारू बेचते हैं तो तुम खबर छापते हो रुको अपने साथीं को लिया के आते है और कुछ ही देर में दीपक कुमार सिंह जैसे दुकान से बाहर निकले वैसे ही 7-8 लोग धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया हमलावर इतने तेजी से हमला किया की पत्रकार सह संचालक दीपक कुमार सिंह का सिर फट गया काफी मात्रा में खून निकलने लगा वहीं कुछ लोग दुकान में घुस कर लूटपाट करने लगे जमा -निकासी के लिए रखे गए 80260 रुपये कैश काउंटर से लूट कर फरार हो गए ।आपको बता दें कि लुटेरे के हौसले इतने बुलंद थे कि वहाँ मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते उतना समय मे लूटपाट कर निकलते बने लूटपाट की सारी घटना सुबह दिन 10:45 की है जहाँ ये घटना हुआ वही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक की शाखा भी है लूटपाट करने के बाद csp संचालक का रेडमी का मोबाईल भी फोड़ दिया लोगों ने। वहीं संचालक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि थाने में लिखित आवेदन दे दी गई है। वही इस संबंध में थानाध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है दोषियों पर जल्द ही करवाई होगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



