
नानपारा-बहराइच ब्लॉक बलहा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भग्गा पुरवा में कार्यरत प्रधानाध्यापिका को यूनिसेफ की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालयों का नोडल चुना गया है। Dr यास्मीन बेगम उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत किशोर किशोरियों के अंदर आत्मविश्वास भर उनको जीवन जीने की कला सिखाएंगी।
यूनिसेफ द्वारा आयोजित यह प्रोग्राम प्रदेश के 20 जनपदों में संचालित है जिससे बहराइच में भी शामिल है।यूनिसेफ द्वारा की गई स्क्रीनिंग के पश्चात यासमीन बेगम मास्टर ट्रेनर के लिए चयनित हुई तथा राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवम प्रशिक्षण संस्थान इलाहाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर अब ब्लॉक के समस्त शिक्षको को भी प्रशिक्षित करेंगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



