समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
आज जंसा थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव निवासिनी प्रियंका मिश्रा ने कोर्ट के आदेश पर ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है दिए गए प्रार्थना पत्र में उल्लेख है कि प्रार्थीनी की शादी वर्ष 2022 में झझूपुर थाना चौबेपुर निवासी दीनदयाल तिवारी पुत्र शिवम तिवारी के साथ हुई शादी की उपरांत ससुराल पक्ष के लोग प्राथिनी को लेकर जमशेदपुर झारखंड चले गए जहां पर ससुर द्वारा अश्लील हरकत एवं गंदी तस्वीर दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। जिसकी शिकायत पति एवं सास विभा तिवारी से किया तो उल्टे वे लोग गाली गलौज देकर मामले को शांत करा दिया। तत्पश्चात पति ससुर एवं सास द्वारा गले में रस्सी कसकर हत्या का प्रयास किया वही कुछ दिन बाद उक्त लोगों द्वारा आग से जला दिया गया घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने प्रार्थिनी को लेकर मायके शंभूपुर वाराणसी आए और क्षेत्र के एक निजी चिकित्सालय में इलाज कराया उक्त मामले में जंसा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धारा 323, 504, 506, 509 354,354 क,354 ख, 392 ,307 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



