समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
जंसा थाना क्षेत्र के खरगूपुर गांव निवासिनी एक युवती की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ जंसा पुलिस 351/1/78।2/79 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही मनीष मिश्रा के खिलाफ पूर्व में उसने कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था जो मुकदमा वर्तमान समय में न्यायालय में ट्रायल पर है आरोपी अपने साथी अखंड प्रताप उपाध्याय श्याम किशोर उपाध्याय के साथ मिलकर मुकदमा उठा लेने का दवाव देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। और तरह-तरह से परेशान कर रहे हैं फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



