समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर/मल्हार। लीलागर नदी में बहे मासूम का 26 घंटे बाद लाश मिली है। 4 साल का शुभम शनिवार को 1 बजे के आसपास अपने मां-बाप के साथ एनीकट पार करते समय नदी में डूबा था। SDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोर उसे आस-पास के 6 किलोमीटर के दायरे में तलाश रहे थे। जिसके बाद बच्चे का शव घटनास्थल से 1 किलोमीटर कटहा घाट के पास मिला है। उसके शव पत्थर और मिट्टी के बीच में फंसा हुआ था। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है। पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव का प्रकाश पटेल शनिवार को अपनी पत्नी और चार साल के बेटे शुभम को लेकर मल्हार की ओर गया था। इसके बाद दोपहर के 1 बजे के पास वह वापस लौट रहा था। बताया गया था कि वापस लौटने के बाद वह लीलागर नदी पर बने एनीकट को पार कर रहा था। एनीकट के ऊपर 2 फीट ऊपर से पानी बह रहा था। इसके बावजूद उसने अपने बेटे को बाइक में बिठाया और पार करने में लगा था। जबकि उसकी पत्नी पीछे पैदल चल रही थी। उसी दौरान बाइक फिसल गई और बाइक सहित बेटे शुभम व पिता प्रकाश भी बह गया था। लेकिन प्रकाश किसी तरह तैरकर बाहर किनारे आ गया था जिससे वह बच गया था। बाइक अभी भी एनिकट के अंदर ही फंसी हुई है उसे नही निकाला जा सका है। फिलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्डम मे भेज आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



