google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का मिला शव

ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र।
दैनिक समाज जागरण

शक्तिनगर/ सोनभद्र। शक्तिनगर थाना अंतर्गत मंगलवार सुबह अवध पेट्रोल टंकी के निकट एक संदिग्ध परिस्थितियों में 58 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस नें घायल कों एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय में ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों नें जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस नें शव का पंचनामा कर पीएम के लिए दुद्धि रवाना कर जाँच शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह नें बताया की राम लखन साकेत निवासी विन्ध्यनगर गहिलगढ़ पश्चिमी रात से ही घर से गायब था। जानकारी में पता चला की कबाड़ बीनने आया था। ऊचाई से गिरकर चोट लगनें की बात कही है। सम्भवतः चोट लगने से मौत की आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही पता लगनें की बात कही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)