google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“क्या आप की जीत सुनिश्चित करना कांग्रेस की जिम्मेदारी है: कांग्रेस नेता मुमताज पटेल

दिल्ली समाज जागरण डेस्क।

नई दिल्ली 09 फऱवरी 2025। दिल्ली आम आदमी पार्टी के हार को लेकर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा, “क्या आप की जीत सुनिश्चित करना कांग्रेस की जिम्मेदारी है? क्या उन्होंने गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र चुनावों में इसके बारे में सोचा था? कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी देश मे दुसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है। दिल्ली मे कांग्रेस के लिए अस्तित्व का सवाल था।

अगर आपने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया होता तो आज आम आदमी पार्टी ही सत्ता मे आती । इन्होंने यह भी कहा है कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता मे आती तो कांग्रेस का क्या फायदा होता। आप ने ही गठबंधन मे चुनाव लड़ने के मना किया था दिल्ली मे।

कांग्रेस नेता मुमताज पटेल एएनआई से बात करते हुए कहा, “आप ने कभी भी कांग्रेस पार्टी की मदद नहीं की… अगर सभी राष्ट्रीय पार्टियां यह कहना चाहती हैं कि कांग्रेस पार्टी को हमेशा त्याग करना चाहिए… मैं इसमें विश्वास नहीं करता… अब इन सभी पार्टियों को यह समझ लेना चाहिए कि वे कांग्रेस के समर्थन के बिना कोई भी चुनाव नहीं जीत सकतीं…”


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)