google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिल्ली की पहली बारिश में धंसी सड़क फंसा जल बोर्ड का टैंकर मचा अफरा तफरी

समाज जागरण संवाददाता,बादल हुसैन
नई दिल्ली, दिल्ली में मानसून की शुरुआती बारिश ने संबोधित विभाग की सारी पोले खोल कर रख दिया है।कई इलाकों में जलभराव और सड़क धंसने जैसी समस्या भी सामने आई। दक्षिण दिल्ली से सकेत स्थित बीआरटी रोड पर सड़क धंसने से दिल्ली जल बोर्ड का एक पानी का टैंकर गढ्ढे में फंस गया, और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। टैंकर के फंसने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ।

सड़क धंसने के चलते पुलिस और संबंधित विभागों को यातायात नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी लोगों को कुछ देर तक जाम का सामना करना पड़ा। वहीं की जगहों पर सड़क और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञो का मानना है कि बारिश के मौसम में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सड़कों और ड्रेनेज सिस्टम का समय रहते रखरखाव जरुरी है।

फिलहाल संबंधित विभाग सड़क की मरम्मत और यातायात सामान्य करने में जुटे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चिराग दिल्ली के पास साकेत बीआरटी रोड पर सड़क का हिस्सा अचानक धंस गया।बाताया जा रहा है कि सड़क पर बना गढ्डा काफी बड़ा था, जिसके कारण वहां से गुजर रहा दिल्ली जल बोर्ड का पानी का टैंकर उसमें फंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)