google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर: दुकानदारों के विरोध के बावजूद छठे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता

नबीनगर (औरंगाबाद)दुकानदारों के विरोध के बावजूद सोमवार को सुबह से नगर पंचायत नबीनगर प्रशासन ने न्यू एरिया और मंगलवार बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती और मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जेसीबी के साथ अभियान शुरू किया गया।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने इस क्षेत्र में सड़क और नाली के बाहर किए गए करकट के शेड, दुकानों के आगे निकले हिस्से और अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया।हालांकि कई दुकानदारों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रशासन ने कुछ प्रभावशाली और रसूखदार लोगों के नाली पर बनाए गए दुकान, घरों की सीढ़ी और चबूतरे को छोड़ दिया और केवल छोटे दुकानदारों के अतिक्रमण को हटाया।


कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती ने कहा कि सड़क और नाली को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह अभियान चलाया गया है। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।अभियान के दौरान कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल भी रहा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)