google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली करेंगे : सौरभ भारद्वाज

समाज जागरण डेस्क नोएडा

दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध मे महागठबंधन ने 31 मार्च को एक विशाल रैली करने का निर्णय लिया है। यह रैली दिल्ली के रामलीला मैदान मे होगा। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने एएनआई से बात करते हुए कहा है कि ” हम लोग इस साल होली नही मना रहे है, आम आदमी पार्टी केजरीवाल जी के रिहाई के बाद ही होली मनाएंगे।” हमारे परिवार के “अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया जेल मे है सोचिये उनके बच्चों पर क्या गुजरा होगा।”

उन्होंने कहा है कि “जिस प्रकार से आदर्श आचार संहिता के दौरान एक मौजूदा मुख्यमंत्री और एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी दुनिया हैरान है… ।। इसलिए सभी विपक्षी दलों ने फैसला किया है कि हम 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली करेंगे। …” भारतीय जनता पार्टी आप से डर गई है और इसलिए हम लोगों ने सोचा है कि कुछ बड़ा करना होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)