समाज जागरण डेस्क दिल्ली/पटना
पटना बिहार: दिल्ली शराब घोटाला मामले मे केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद जहाँ एक तरफ आम आदमी पार्टी के द्वारा जगह जगह प्रदर्शन किए जा रहे है वही भारतीय जनता पार्टी इसको लेकर लगातार हमला कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के बेगुसराय सीट से उम्मीदवार केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एएनआई को दिए अपने वक्तव्य मे कहा है “आजादी के समय मे सख्त कानून नही बनाए गए क्योंकि उस समय मे किसी ने सोचा भी नही होगा कि केजरीवाल जैसे लोग सीएम बनेंगे।”
केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि “बीजेपी और पीएम मोदी हर चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं… हर कार्यकर्ता हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है… महागठबंधन अब सिर्फ एक फोटो सेशन है .क्योंकि वे निजी स्वार्थों पर आधारित राजनीति करते हैं…देश ने कांग्रेस को नकार दिया है… लोग पीएम मोदी को 400 पार कराएंगे…”
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



