google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पदमा में पत्रकार मंच के लिए भवन आवंटन की मांग, बी ०डी० ओ० व सी ०ओ ०को सौंपा ज्ञापन

पंकज कुमार पाठक,समाज जागरण

पदमा। प्रखंड क्षेत्र के पत्रकारों को स्थायी कार्यस्थल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पदमा स्वतंत्र पत्रकार मंच ने गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जे.ए.पी.टी.सी. परिसर स्थित बंद एवं अनुपयोगी नव प्राथमिक विद्यालय भवन को पत्रकार मंच के संचालन के लिए आवंटित करने की मांग की गई।


मंच ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में पत्रकारों के लिए अब तक कोई स्थायी कार्यालय उपलब्ध नहीं है। इसके कारण समाचार संकलन, बैठक, प्रेस वार्ता एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक विचार-विमर्श करने में कठिनाइयां होती हैं। भवन उपलब्ध होने से पत्रकारों को एक साझा कार्यस्थल मिलेगा और उनकी गतिविधियों का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा।


ज्ञापन में उक्त भवन का भौतिक निरीक्षण कराने, शिक्षा विभाग से आवश्यक प्रतिवेदन एवं अनापत्ति प्राप्त करने तथा नियमानुसार वैकल्पिक उपयोग की अनुमति देने का आग्रह किया गया है। मंच ने कहा कि भवन का उपयोग पत्रकारों के हित के साथ-साथ प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करने में भी सहायक होगा। इससे लंबे समय से अनुपयोगी पड़े सरकारी भवन का जनहित में सदुपयोग भी सुनिश्चित हो सकेगा।


ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त हजारीबाग, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, पदमा को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। मंच ने प्रशासन से मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए नियमानुसार भवन उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने की अपील की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)