google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बुधौली को राष्ट्रीय पर्यटक स्थल बनाने की मांग

पकरीबरावां(नवादा)पकरीबरावां प्रखण्ड के बुधौली गांव अवस्थित बुधौली मठ परिसर में बुधवार को एक बैठक हुई। बैठक में एक स्वर में लोगों ने इसे पर्यटक केंद्र बनाने की मांग की। भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य मनोज कुमार, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ यादव, उप मुखिया अनुज कुमार पांडेय उर्फ छोटू पांडेय, पूर्व मुखिया सुधीर यादव आदि ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक धरोहर है। बुधौली मठ का अपना एक विशिष्ट महत्व है। यह धर्म और शिक्षा का बड़ा केंद्र माना जाता रहा है। इसका एक इतिहास रहा है। जरूरत है लोग इसके महत्व को जाने। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व सांसद डॉ. भोला सिंह ने इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही थी। यह भी बताया गया कि नवादा के सांसद रहे गिरिराज सिंह एवं वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक अरुणा देवी के सौजन्य से यहां कुछ काम हुआ है। हाल ही में विश्वनाथ यादव एवं पंचायत समिति सदस्य रोहित कुमार ने विधायक से इसे पर्यटक केंद्र बनाने की मांग को लेकर पत्र दिया है। लोगों ने मठ के भवन, दुर्गा मंडप आदि की मरम्मत एवं ऐतिहासिक तालाब का सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की है। लोगों को मठ के महंत जसवंत पूरी द्वारा मठ से जुड़ी महत्व जानकारियां दी गई। इस अवसर पर दतरौल पंचायत के मुखिया आलोक कुमार, संजीव कुमार, सुनील रविदास, रविन्द्र राउत, पवन कुमार, उत्तम सिंह, विकास कुमार, संतोष पासवान, राजेश कुमार तांती आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)