समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।आराजी लाइन विकासखंड के भतसार एवं खेवली गांव को जाने वाली संपर्क मार्ग इस समय टूटकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे हल्की बारिश होने पर भी सड़क तालाब की तरह दिखायी देने लगता है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दे कि इस मार्ग से करीब आधा दर्जन विद्यालयो के बच्चों का रोजाना आना- जाना होता है। वही बच्चों सहित ग्रामीण आये दिन गिरकर चोटिल हो रहे है।वही रविवार को सड़क समस्या से तंग आकर पर्यावरण प्रेमी मनीष पटेल के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क पर बने गड्ढे के पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने तख्तिया लेकर प्रदर्शन किया जिस पर लिखा था की जन-जन की है यही पुकार अबकी बने सड़क हमार वही लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी भी किया।और अल्टीमेटम दिया कि एक सप्ताह के भीतर यदि सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया तो हम लोग जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन देने के लिए बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से बृजराज, लल्लन, दिनेश, भुलाई राम, लौटन पटेल ,अशोक कुमार, सतीश कुमार, अर्जुन वर्मा, बृजेश ,अमृत यादव, लकी सिंह प्रजापति आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



