पंजाबी समाज को उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में मिले भागीदारी –
समाज जागरण संवाददाता
नोएडा पंजाबी एकता समिति की बैठक में उ0प्र0 में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाबी समाज को भागीदारी देने की मांग रखी गई। पंजाबी एकता समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने कहा कि पंजाबी समाज एक बहुत मेहनती और स्वाभिमानी समाज है। सभी जानते हैं कि विभाजन के बाद पंजाबी समाज के पास कुछ नहीं था। अपनी लगन और मेहनत के बल पर आज पंजाबी समाज कामयाबी की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज ने जनसंघ के समय से ही भारतीय जनता पार्टी का तन-मन-धन से साथ दिया है और पार्टी के आदेश को ही सर्वोपरि माना है। परन्तु अब वह समय आ गया है कि पार्टी को पंजाबी समाज के बारे में भी विचार करना चाहिए। हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं कि इतनी मेहनत के बावजूद पार्टी ने हमारे समाज के अधिकतर लोगों को लोकसभा टिकिट से वंचित रखा है।

पंजाबी एकता समिति के महासचिव नरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि प्रदेश में पंजाबी समाज के 80 लाख से अधिक मतदाता भाजपा के ही समर्थक हैं। पंजाबी समाज प्रदेश के 75 में से 65 जिलों में पंजाबी समाज को एकजुट करने का कार्य स्थानीय ईकाईयो के माध्यम से कर रहा है। प्रत्येक ईकाई का जिलाध्यक्ष वहाँ के पंजाबी समाज में अपनी उच्च प्रतिष्ठा रखता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 80 सीटों में पांच सीटों पर पंजाबी समाज को भागीदारी दी जाए
हम लोग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी. एल. संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष. भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल एवं समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश से आग्रह करते हैं कि लोकसभा चुनाव-2024 में उत्तर प्रदेश राज्य में हमारे पंजाबी समाज के योग्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से टिकिट देने की मांग की हैं जिससे भाजपा की सबसे बड़ी समर्थक कौम पंजाबी समाज के पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव-2024 में टिकिट देकर उनका मान बढ़ाया जा सके।
उन्होंने बताया कि जल्द ही पंजाबी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल अपनी मांग लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा।
बैठक में संरक्षक संजय बाली, सुरिंदर मेहता, सरदार जस्वीदर खोखर, सतपाल आनंद, सतपाल सचदेवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता, कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा, उपाध्यक्ष नवीन सोनी एवं अतुल सहगल , सेक्रेटरी अजय मेहता, कानूनी सलाहकार सुनील मेहता, अतुल मल्होत्रा, राकेश खन्ना, अश्विनी सडाना, मनोज बावेजा, नरेंदर सचदेवा, जयंत मेहता, सुभाष मेहता, एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



