google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

परिमार्जन में देरी पर घिरे अंचल अधिकारी,अवैध मांग के आरोप, डीएम से मांगी गई जाँच रिपोर्ट

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
परिमार्जन कार्य में अकारण विलम्ब के मामले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। पीड़ित द्वारा आरोपों की सुनवाई आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल के समक्ष की गई। मामला परिमार्जन आईडी संख्या 250891623291980 से संबंधित है। सुनवाई के दौरान आवेदक उपस्थित रहे, जबकि अंचल अधिकारी कृषि महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में भाग लेने के कारण अनुपस्थित रहे। अंचल अधिकारी द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन में दावा किया गया कि संबंधित परिमार्जन का निष्पादन 25 दिसंबर 2025 को कर दिया गया है।


हालांकि, सुनवाई के दौरान आवेदक ने अंचल अधिकारी के विरुद्ध कार्य के एवज में अवैध मांग एवं गंभीर अनियमितताओं से जुड़ा शपथ पत्र प्रस्तुत किया, जिसे गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने जिला पदाधिकारी, किशनगंज से विस्तृत जाँच प्रतिवेदन तलब किया है।


मामले की अगली सुनवाई 14 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे निर्धारित की गई है। वहीं भूमि सुधार उप समाहर्ता, किशनगंज को निर्देश दिया गया है कि वे परिमार्जन में हुई देरी से संबंधित जाँच रिपोर्ट एवं सभी अभिलेखों के साथ उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)