नबीनगर के उच्च विद्यालय, जनकपुर पोखरा में सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा संतोष कुमार के सम्मान में शिक्षकों द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नबीनगर के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजेंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान कन्या उच्च विद्यालय नबीनगर की छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में मनमोहक स्वागत गान प्रस्तुत किया। गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुति को देखकर अतिथि काफी प्रभावित हुए।समारोह में विद्यालय के शिक्षकों ने दोनों पदाधिकारियों को फूलमाला, अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह,शिक्षक संघ के राज्य सचिव धनंजय कुमार सिंह, उमाकांत सिंह,संतोष सिंह,बिनोद दास, ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रमेंद्र सिंह,मनोज कुमार चंद्रवंशी,रोहित सिंह,प्रवीणता कुमारी, शोभा तिवारी गायत्री कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



