google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

देवघर पुलिस ने आयोजित की पहला प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण

देवघर. स्थानीय जसिडीह डाबर ग्राम मे पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत पहला प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सदर अस्पताल के चिकत्सक डॉ दिवाकर पासवान द्वारा फर्स्ट ऐड प्रशिक्षण शिविर में देवघर पुलिस कर्मी एवं पदाधिकारियों को फर्स्ट एड के बारे में बताया गया तथा डॉक्टरों के साथ इंटरएक्टिव सेशन कराया गया, इस बात की जानकारी दी गई कि किसी भी विषम परिस्थिति में प्राथमिक उपचार कैसे किया जाए, एक्सीडेंट के समय किस तरह से प्राथमिक उपचार दिया जाए ताकि नेगलिजेंस के वजह से जो किसी की जान चली जाती है उसे बचाया जा सके, साथ ही साथ देवघर पुलिस के पदाधिकारी एवं कर्मियों को इस बात की भी जानकारी दी गई की क्राइम सीन में यदि कोई मृत शरीर पाया जाता है तो उसे किस प्रकार से उठाना है, किस प्रकार से मर्डर और सुसाइड के बीच में अंतर का पता लगाना हैं इत्यादि के बारे मे जानकारी दी गई. मौके पर पुलिस अधीक्षक देवघर सुभाष चंद्र जाट सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)