google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

देसी लोडेड कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

जयनगर नित्यानंद झा राजू 22 जुलाई
जयनगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर भारत नेपाल सीमा पर एक व्यक्ति को देसी लोडेड कट्टा और बिना कागजात के अपाचे मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। जयनगर थाना परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशिक्षु डीएसपी सह जयनगर थानाध्यक्ष आशुतोष रंजन ने जानकारी दी कि
-21.07.2023 को एस एस बी एवं जयनगर थाना के नेतृत्व में सशस्त्र बल के सहयोग से विशेष छापामारी कर एक मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्ति को नेपाल की ओर से भारतीय सीमा में करीब 500 मीटर अन्दर प्रवेश करने पर छापामारी दल द्वारा पकड़ने की कोशिश की गई। लेकिन दोनों गाड़ी लेकर भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे बाइक सवारों में से एक को खदेड़ कर पकड़ लिया जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। पकड़ा गया बाइक सवार थाना क्षेत्र के अर्राहा गाँव निवासी दुर्गेश कुमार बताया गया है। पुछताछ करने पर उसने भागने वाले का नाम तथा नाम पता अर्राहा गाँव निवासी  शिकंदर कुमार यादव बताया। एस एच ओ जयनगर ने बताया कि पकड़ाऐ व्यक्ति की विधिवत् तलाशी के क्रम में दुर्गेश कुमार यादव के बाऐ कमर से एक देशी लोडेड कट्टा जिंदा कारतूस के साथ बरामद किया गया। तत्पश्चात पकड़ाए व्यक्ति से बरामद आग्नेयास्त्र एवम् अपाची मोटर साईकिल रजि.नं.-BR32Q-1170 के कागजात की  मांग करने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। तब बरामद उक्त सामान का विधिवत जप्ती सूची तैयार तथा  पकड़ाये व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि भागे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। 


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)