
रवि कांत गोप,दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता राजनगर(सरायकेला)
*राजनगर (झारखंड)22 जुलाई2023 :* गोबिंदपुर के बाबा सिद्धेश्वर कांवरिया संघ का जत्था बाबा की नगरी देवघर (बाबाधाम)के लिए शनिवार को राजनगर से बोल बम नारों के साथ निकला। कांवरियों में खासा उल्लास देखा गया।वहीं कांवरिया संघ के कांवरियों बताया कि पहले गोबिंदपुर के सिद्घेस्वर बाबा के मंदिर में जलाभिषेक प्रारंभ किया,जिसके बाद सीधे सुल्तान गंज से जल लेकर 108 किलोमीटर पैदल चल कर बाबा की नगरी देवघर पहुचेंगे।उन्होंने कहा प्रतिवर्ष सावन महीने में हमारा जत्था बाबा की नगरी जलाभिषेक करने जाते है।ये 30 वां वर्ष है।भगवान भोले नाथ की आराधना से हर संकट दूर हो जाते है।और बाबा धाम पहँचने से सभी की मनोकामना पूर्ण हो जाती है।
वहीं सिद्घेस्वर बाबा कांवरिया संघ के सदस्यों में
संजीव प्रधान, जितेंद्र कुमार सिंहदेव ,सनत दास, विशाल, निरंजन स्वरूप आचार्य ,तारक नाथ राऊत, आसीत आचार्य, गोपी लोहार ,केसव सामंत, तपन प्रधान, श्रीधर प्रधान, सागर सिद्धू आदि शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



