google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रीभूमि जिले के दूल्लभछड़ा जीपी में जनसाधारण और वार्ड सदस्यों की लोकप्रियता के कारण दूसरी बार भी अध्यक्ष नियुक्त किए गए देव कुमार कुर्मी।

श्रीभूमि जिले के रामकृष्ण नगर विधानसभा क्षेत्र के दुल्लभछड़ा जीपी के 5 नंबर वार्ड से जनसाधारण और वार्ड सदस्यों की सहयोग से दूसरी बार दुल्लभछड़ा जीपी अध्यक्ष पद पर देव कुमार कुर्मी और 3 नंबर वार्ड से उपाध्यक्ष सोनिया मालाह के होने से जीपी क्षेत्र में खुशी और आनंद उल्लास की लहर चल रही है। गत 27 जून (शुक्रवार) को विभागीय नियमों के अनुसार इस दिन की बैठक सफल बनाने के लिए दुल्लभछड़ा खंड के अधिकारी दीप्त कांत चामूया सहित ऑफिस कर्मियों की अगुवाई में पंचायत निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। विभागीय नियमों के अनुसार आयोजित बैठक में पंचायत सदस्य सहित 10 वार्ड सदस्यों की आपसी सहमति से जीपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देव कुमार कुर्मी ने ग्रहण की। इस दिन की बैठक में सभी पंचायत सदस्यों की सहमति से उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी समझ ली गई सोनिया मालाह ने। दुल्लभछड़ा के जीपी में जनता की लोकप्रियता में दूसरी बार भी अध्यक्ष चुनाव में राजनीति के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व सफल यात्रा की शुरुआत होती है। दुल्लभछड़ा ब्लॉक कार्यालय में नियम-नीति के बाद, फिर दुल्लभछड़ा भाजपा मंडल कार्यालय में नामांकित जीपी अध्यक्ष देव कुमार कुर्मी और 3 नंबर वार्ड की उपाध्यक्ष सोनिया मालाह सहित 1) सायदा मौरहुमा खातून 2) दिलीप कुमार तेली 4) टिंकू मालाह 6) आसमा बेगम मजुमदार 7) उत्तम कुमार लोहार 8) जयश्री पाल, 9) सुभाष चंद्र कोहार सभी पंचायती सदस्य और दुल्लभछड़ा जीपी की एपी सदस्य रुपा हरिजन को भव्य सम्मान समारोह के माध्यम से शुभकामनाएँ देते हैं दुल्लभछड़ा ज़िला परिषद सदस्य प्रणब मूर्खाजी, चेरागी ज़िला परिषद सदस्य पंकज राय शर्मा सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन भर नव-निर्वाचित वार्ड सदस्यों द्वारा विशिष्ट व्यक्तियों को गामछा से स्वागत किया गया। इसके अलावा, नव-निर्वाचित सभी भारत माता की प्रतीक पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके साथ ही जीपी के सर्वांगीण विकास पर जोर डालते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ दी। क्षेत्रवासियों के विकास कार्यों में निरंतर प्रयास करने और क्षेत्रवासियों का सहयोग प्राप्त करने की अपील करते हैं देव कुमार कुर्मी ने। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के आदर्शों पर विश्वास करते हैं और विधायक विजय मालाकार के प्रेरणादायक नेतृत्व में दुल्लभछड़ा जीपी में विकास को लेकर उत्साहित आम जनता आशावादी है। उन्होंने यह भी कहा कि वे विभागीय नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी, न्याय और निष्ठा के साथ क्षेत्र के लोगों के लिए काम करेंगे और सरकारी सुविधाओं और योजनाओं के कार्यान्वयन पर जोर देंगे। साथ ही, पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)