google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सलैया पडखुरी पंचायत में विकास कार्य धीमी

कटनी । प्राप्त जानकारी के अनुसार कटनी जिले के बिजरावगढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैया पंखुड़ी में विकास कार्य जिस गति से होना चाहिए उस गति से होता दिखाई नहीं पड़ रहा है और अभी भी इस पंचायत में विकास कार्य की दरकार है सरपंच बाबू ग्रोवर चुनाव जीतने के पूर्व कहे थे कि अपनी पंचायत का कायाकल्प करने मे कोई कसर नही छोडते। लेकिन अभी भी पंचायत में पात्र हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है और सरपंच एवं सचिव के चहतों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है और ऐसे कई हितग्राही है जो की पात्र भी हैं लेकिन उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है । हालांकि पानी की समस्या के निदान के लिए सरपंच प्रयासरत तो हैं ।पूर्व से ही गर्मियों के आते ही सम्पन्न व्यक्तियो द्वारा पेय जल व्यवस्था मवेशियों और मानव सुरक्षा के लिए कराई जाती थी। इसी तारतम्य मे विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने इस प्रथा को आगे बढाते हुए अपनी विधानसभा क्षेत्र मे अनेको जगह हर वर्ष पौसरे खोले जाते हैं। विधायक के कार्यो से प्रेरणा लेकर तथा मार्गदर्शन प्राप्त कर सलैया पडखुरी सरपंच बाबू ग्रोवर ने अपनी पंचायत के एक बिरान तालाब का गहरीकरण कर उसमे दूर खदान से पानी लाकर एकत्र किया ताकि गर्मीयो मे मवेशियों को पानी के लिए तरसना न पडे। मुक मवेशी न ही अपना दुख दर्द बता पाता न ही समझा पाता दूर दराज तक पानी की तलाश मे निकल पडता है इस दर्द को सलैया पडखुरी सरपंच बाबू ग्रोवर ने समझा ही नही बल्कि उसे अंजाम तक पहुचाया। आज हजारो मवेशियो को इस तलाब के पानी से राहत मिल रही है वही तलाब गहरीकरण व भराव से पंचायत को भी लाभ मिला बंद पडे नल स्रोतो मे पर्याप्त पानी पहुच चुका है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)