भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले भाजपा स्थापना दिवस के विभिन्न कार्यक्रमो की विधिवत जानकारी दी है।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यालय को रंगोली आदि के माध्यम से सजायेंगे और कार्यकर्ताओं की गरिमामई उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जाएगा,सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में भी ध्वज फहराएंगे।स्थापना दिवस पर प्रदर्शनी लगाई जायेगी,प्रदर्शनी में सभी पूर्व अध्यक्षों की तस्वीर के साथ महत्वपूर्ण घटनाओं के चित्र लगाए जाएंगे।6 एवम 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर प्राथमिक सदस्यों को एकत्रित कर भारत माता,श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दिन दयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर मुख्य वक्ता से संक्षिप्त सम्बोधन कर बूथ स्तर पर रैली निकाली जायेगी।भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि 8 व 9 अप्रैल को दोनों विधानसभा में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा।इसके अलावा 7 से 13 अप्रैल के बीच मंदिर,स्कूल या अस्पताल परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा रखा जाएगा,इस बीच शासन की योजनाओं के लाभार्थियों से भी कार्यकर्ता मिलेंगे,इसके अलावा संध्या में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं से भी रूबरू होंगे।प्रेस वार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि ग्रीष्म ऋतु में जल संकट प्रमुख विषय है,इस वजह से इस बीच जलस्रोतों की भी साफ सफाई पर भी कार्यकर्ता विशेष श्रम दान करेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



