अनपरा तापीय परियोजना व नगर पंचायत के मध्य, वार्ता के बाद शुरू हुआ विकास का कार्य

नगरीय क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य करने से पहले अनपरा तापीय परियोजना से लेना होगा एनओसी

मु० हफीज फ़ुलील/ समाज जागरण

अनपरा/ सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा व अनपरा तापीय परियोजना के बीच जन भावनाओं को देखते हुए वार्ता के बाद पुनः विकास का रथ प्रारंभ। सोमवार को सामाजिक संगठन के पहल नगर पंचायत व अनपरा ताप विद्युत घर का पत्राचार के बाद कुछ हद तक समस्याओं का निदान निकाला गया, अगली बैठक में जिला प्रशासन, अनपरा नगर पंचायत, तापीय परियोजना द्वारा सारी रूकावटों को आपसी तालमेल से जन विकास को देखते हुए निकलेंगे हल। पूर्व में ग्राम सभा क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत जल निगम अन्य संस्था द्वारा किए गए कार्य के तर्ज पर ही नगर पंचायत द्वारा परिक्षेत्र का विकास होगा। सीजीएम अनपरा ने कहा कि हम जन विकास के बाधक नहीं है पर भूमि अनपरा तापीय परियोजना के नाम दर्ज है इसीलिए यहां कोई भी काम करने से पहले परियोजना के अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना आवश्यक होगा। जिस पर नगर पंचायत अनपरा व तापीय परियोजना के बीच हुए वार्ता के बाद उपजे मामूली विवाद फिलहाल समाप्त हो गया एवं नगर पंचायत के कर्मचारी दिवाली से पहले साफ सफाई अन्य कार्य में लग गए है। अध्यक्ष नगर पंचायत अनपरा विश्राम प्रसाद बैसवार ने बताया कि नगर पंचायत जिस भूमि पर विकास करता है उस भूमि का मालिकाना हक से कोई सरोकार नगर पंचायत का नहीं है। नगर पंचायत का यह दायित्व बनता है की परिक्षेत्र में निवास करने वाले जनमानस को नगरी सुविधाओं मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाते रहें।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)