छतरपुर को जिला बनाने को लेकर, ज़िला बनाओ संघर्ष मोर्चा का हुंकार

समाज जागरण दीपक सरकार

हाईस्कूल में छतरपुर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक में लिए गए कई निर्णय

छतरपुर: छतरपुर को जिला बनाने को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। छतरपुर, हरिहरगंज, पिपरा, सरैडीह, नौडीहा बाजार, नावा बाज़ार, डाली, लठेया आदि इलाके के लोगों ने जिला बनाने को लेकर हुंकार भरी।
जी हां छतरपुर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा की दूसरी बैठक छतरपुर हाई स्कूल के मैदान में सैकड़ो लोगों के बीच संपन्न हो गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद प्रतिनिधि फंटूश जायसवाल ने की, वहीं संचालन अजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के संयोजक अरविंद गुप्ता चुनमुन ने विस्तार से जिला बनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। बैठक को मोर्चा के संयोजक सह ज़िला परिषद प्रतिनिधि फंटूश जायसवाल, पूर्वी जिला परिषद अमित जायसवाल, पप्पू यादव, तनवीर खान, रणजीत गुप्ता, दीपक सिंह, सन्दीप सरकार ने सम्बोधित किया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद से ही छतरपुर एक पिछड़े इलाके के रूप में चिन्हित रहा है, सरकारें बदलती गई, विधायक, सांसद बदलते गए, लेकिन छतरपुर की किस्मत नहीं बदली, यही कारण है की सारी अहर्ताएं पूरी करने के बाद भी छतरपुर को जिला नहीं बनाया गया नाही इसका अपेक्षित विकास ही हो पाया। मौके पर उपस्थित सैकड़ो लोगों ने एक स्वर में कहा की छतरपुर जिला बनाने की सारी अहर्ताएं पूरी करता है। अगर राज्य सरकार ने छतरपुर को जिला नहीं बनाया तो छतरपुर, हरिहरगंज, नौडीहा बाजार, पिपरा, लठेया, सरैडीह, डाली, चेगौना, नावा बाजार के लोग आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे। बैठक की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए संघर्ष मोर्चा के संयोजक सह सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार चुनमुन ने कहा की छतरपुर भौगोलिक रूप से, जनसंख्या, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, और परिवहन के दृष्टिकोण से भी ज़िला बनाने के लिए एक आदर्श इलाका है, छतरपुर को जिला बनाकर, सरकार छतरपुर की विकास सुनिश्चित कर सकती है। वहीं मोर्चा के संयोजक जिला परिषद प्रतिनिधि फंटूस जायसवाल ने कहा की संघर्ष मोर्चा के लोग गांव गांव जाएंगे, जन आंदोलन किया जाएगा, कहा कि सारी योग्यताएं रखने वाले छतरपुर को सरकार द्वारा जिला बनाना ही होगा। क्योंकि छतरपुर जिला बनने की सारी योग्यता रखता है उन्होंने मोर्च को हर सहयोग देने की भी बात कही। वहीं पूर्वी क्षेत्र के जिला परिषद अमित जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूरी तरह से इस जनआंदोलन के साथ हैं, वे तन मन धन के साथ आंदोलन का समर्थन करते हैं, आगे कहा कि छतरपुर के जिला बनने से इलाके का तेजी से विकास होगा।
आपको बताते चलें कि मोर्चा को धीरे धीरे इलाके के सभी वर्गों और पंचायत प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल हो रहा है। दो दशक पूर्व छतरपुर को जिला बनाने की गतिविधियां शुरू हुई थी, लेकिन पहल नहीं होने से वह मामला ठंढे बस्ते में चला गया। आपको यह भी बताते चलें कि छतरपुर को जिला बनाने को लेकर झारखंड के वर्तमान राज्यपाल संतोष गंगवार, पूर्व राज्यपाल सीपी राधकृष्णन को इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता और मोर्चा के संयोजक अरविंद गुप्ता चुनमून ज्ञापन भी सौंप चुके हैं।
बैठक में सर्व समिति से तय किया गया कि छठ पूजा के बाद दो नवंबर दिन रविवार को अगली बैठक की जाएगी। जिसमें कमेटी का विस्तार करते हुए, जिला बनाने के रणनीति पर चर्चा होगी।
मोर्चा की दूसरे बैठक में मुख्य रूप से छतरपुर अनुमण्डल के विभिन्न इलाकों से आये प्रसिद्ध कुमार, कविलास मंडल, दीपक सिंह, पप्पू यादव, रंजीत गुप्ता, मनोज गुप्ता, यमुना यादव, मनोहर यादव, पंचम कुमार, नवल कुमार गुप्ता, पंकज कुमार, चन्दन कुमार, नागेंद्र सिंह, उमेश यादव, सिपाही सिंह, राकेश सिंह, आनंद यादव, यमुना यादव, सुनील कुमार, उपेंद्र प्रसाद, रवि कुमार,सुरेन्द्र महत्तम, अजय चंद्रवंशी, चन्दन कुमार, सोनू विश्वकर्मा, अजय कुमार यादव, प्रह्लाद कुमार राम, नौशाद खान, तनवीर खान, कुंदन जायसवाल, मनोज यादव, इदरीश अब्बासी, अरुण कुमार ठाकुर, राकेश यादव, सरजू बाबा,छोटू कुमार, बसन्त कुमार, हरिनारायण सिंह, अरुण कुमार रवि, अमित विश्वकर्मा, विनोद सिंह, चंद्रदेव सिंह, तेजस कुमार, कामता सिंह, सहित विभिन्न इलाकों से आये सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)