google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रामेश्वर महादेव मंदिर में माघी पूर्णिमा पर भक्तों ने किया दर्शन पूजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी। रामेश्वर महादेव मंदिर में माघी पूर्णिमा पर भक्तों ने वरूणा में स्नान कर देव विग्रहों का दर्शन -पूजन किया। आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भक्तजन आकर दर्शन पूजन के बाद दान पुन्य किया। रोहनियां विधायक डॉ0 सुनील पटेल ने भी रामेश्वर महादेव मंदिर में पूजन दर्शन किया।


रामेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य प0 अन्नू तिवारी के अनुसार माघ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को माघी पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन स्नान,दान,व्रत और पूजा करने से जीवन मे सुख समृद्धि आती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति और पापों का नाश होता है। माघ मास को देवमास इसलिये कहा जाता है कि इस दिन देवता गण पृथ्वी पर विचरण करते हैं।
आज हजारों भक्तजनों ने मन्दिर में दर्शन पूजन कर दान पुन्य किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)