google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तो की भीड़

हर हर महादेव की उद्घोष से गुजा शिवालय

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
सावन मास के तीसरे सोमवार को आज ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में शिव भक्तो की भीड़ उमड़ी।क्षेत्र के रामेश्वर महादेव मंदिर,बरेमा के कामेश्वर महादेव मंदिर,शिव मंदिर गोसाईपुर,जंसा और चौखंडी शिव मंदिर में भक्त सुबह से लाइन में लग कर भगवान शिव की पूजा अर्चना किए।उधर रामेश्वर महादेव मंदिर में भक्तो ने लोटा में गंगा जल,बेलपत्र, धतुरा, मनार के फूल और मिष्ठान ले कर विधि विधान से पूजा करते दिखे।मंदिर परिसर के पास मेले में बच्चो के खिलौना सहित अन्य ग्रहणी सामग्री की खरीदारी लोगो द्वारा किया गया।मंदिर पुजारी पंडित अन्नू तिवारी ने बताया आज लगभग छः हजार भक्तो ने बाबा के दरवार में शीश नवाकर पूजन किया।मंदिर और घाट की साफ सफाई का कार्य सेवापुरी बीडीओ राजेश कुमार सिंह और एडीओ पंचायत योगेंद्र पाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी ने पूरा किया।भक्तो के सुगम और सुरक्षा के लिए जंसा एसओ,रामेश्वर चौकी इंचार्ज,हेड कांटेबल,महिला और पुरुष सिपाही,पीआरडी सहित फायर ब्रिगेट के जवान तैनात रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)