श्रावण मास के तीसरे सोमवारी पर सभी शिव भक्तों को पैनोरमा परिवार की ओर से बधाई: कविता
छातापुर ।
पैनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह 45/छातापुर विधानसभा क्षेत्र के वरीय समाजसेवी संजीव मिश्रा ने महादेव की उपासना के पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर अपनी अर्द्धांगिनी कविता मिश्रा के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा एवम शिवमंदिर में जलार्पण कर छातापुर विधानसभावासियों समेत समस्त देश वासियों के कल्याण की कामना करते हुए भगवान कार्तिक/गणेश के पूज्य पिता श्री नागनाथ से प्रार्थना किया कि भगवान भोलेनाथ अपना आशीर्वाद सभी पर बनाए रखें।इधर उनकी धर्मपत्नी समाजसेविका कविता मिश्रा ने तीसरी सोमवारी पर कहा कि धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार को व्रत रखने और पूजा करने से भगवान शिव, भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं. कन्याओं को पूजा से मिलगा मनचाहा वर और सुहागिनों को वैवाहिक सुख और सुखमय जीवन। ऐसे में पूजा करने से पुण्य लाभ कई गुना बढ़ जाएगा. श्रावण मास के तीसरे सोमवारी कविता मिश्रा ने सभी शिव भक्तों को पैनोरमा परिवार की ओर से बधाई दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



