समाज जागरण रंजीत तिवारी
(वाराणसी)
कैट प्रदेश महामंत्री अखिलेश कुमार मिश्र और ब्रह्मलोक वैदिक सोसाइटी मनीष मुंडरा ने उठाई जगन्नाथ की पालकी
जगन्नाथ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडीचा मंदिर अर्थात अपनी मौसी के घर जाते हैं। इस यात्रा की परम्परा सदियों से चली आ रही है, जिसे बहुत ही पवित्र माना गया है।आज वाराणसी में भी भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली गई जिसमें ब्रह्मलोक वैदिक सोसाइटी और कैट संगठन से जुड़े भक्तों ने भगवान की पालकी खींची और पूजन अर्चन किया।ब्रह्मलोक वैदिक सोसाइटी के मनीष मुड़रा और कैट प्रदेश महामंत्री अखिलेश कुमार मिश्र ने भगवान की आरती उतारने के साथ साथ भगवान की पालकी उठाते हुए कहा मान्यता के अनुसार जगन्नाथ जी के दर्शन करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन के अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है।पालकी यात्रा के दौरान भक्तों ने जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।देर शाम तक भक्त भक्ति गीत पर झूमते रहे वही भक्तों के लिए ब्रह्मलोक वैदिक सोसाइटी और कैट द्वारा प्रसाद वितरण होता रहा।यात्रा में मुख्य रूप से अंकिता सुरेखा,भावना बेरी,सविता चंदेरी,मीनू कसेरा,
प्रीति लाखोटिया,मीरा भार्गवा,
कविता छुगानी,तनिष्ठा मौर्या, विद्या मौर्या,सरोज वर्मा,राज कुमार, श्याम सुन्दर गुप्ता, पिंटू जी, दिलीप, अभिषेक,शिल्पी मुधरा सहित अन्य भक्त शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



