*धान के खेत में पहुँचा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने अदवा बांध में छोड़ा*

*समाज जागरण*
मीरजापुर /हलिया थाना क्षेत्र के बरी गांव में धान के खेत में करीब चार फिट के मगरमच्छ को मंगलवार की सुबह देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दिया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकडकर सुरक्षित अदवा बांध में छोड़ दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार आज सुबह  बरी गांव के शीतला पटेल के खेत में सुबह ग्रामीणों ने करीब चार फ़ीट के मगरमच्छ को चहल कदमी करता हुआ देखकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान विजय प्रकाश सिंह उर्फ़ बाबा को सूचना दिया।

मौके पर पहुँचे ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना वनक्षेत्रधिकारी हलिया अवध नारायण मिश्रा को दिया। वन क्षेत्रधिकारी के निर्देश पर वन दरोगा सन्नी सिंह फारेस्ट गार्ड राजकुमार वर्मा, शिवम सिंह, नीटू शर्मा अंकुर शुक्ल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से काफ़ी मशक्त के बाद मगरमच्छ को पकडकर सुरक्षित अदवा बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया है। मगरमच्छ सुसुआड नाले से निकलर खेत में पहुंचा होगा इस संबंध में वनक्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्रा ने बताया की बरी गांव में धान की खेत में पहुँचे चार फिट के मगरमच्छ को वनकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़कर सुरक्षित अदवा बांध में छोड़ दिया गया है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)