google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

धुंधुआ महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 27 अक्टूबर को होगा आयोजन


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 27 अक्टूबर 2025 को नबीनगर प्रखंड के केरका पंचायत के धुंधुआ गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर में एक दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह के नेतृत्व में तैयारियां जोरों पर हैं।मुख्य कलाकारों में तान्या मौवार, सृष्टि लक्ष्मी, सौरभ कुमार, जय किशन और धर्मेंद्र धड़कन शामिल होंगे, जो अपनी प्रस्तुति देंगे।महोत्सव में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

भास्कर समिति के सदस्यों ने महोत्सव के आयोजन में सहयोग करने का आश्वासन दिया है।प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों से महोत्सव के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)