google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भोजपुर में भाजपा प्रत्याशी राकेश ओझा के समर्थन में केशव प्रसाद मौर्य ने की जनसभा को संबोधित

स्थान: भोजपुर (बिहार)। भोजपुर जिले की शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राकेश ओझा के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हिस्सा लिया और जनता को संबोधित किया।

इस दौरान मौर्य ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार विकास और सुशासन की दिशा में काम कर रही है तथा जनता इस बार भी एनडीए को पूर्ण बहुमत से विजय दिलाएगी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राकेश ओझा को विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, जनप्रतिनिधि, एनडीए के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
जनसभा में एनडीए समर्थकों ने “फिर एक बार एनडीए सरकार” के नारे लगाकर जोश का माहौल बना दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)