युवा भाजपा नेता को खेल मंत्री ने दिया आश्वासन
समाज जागरण
धनपुरी ।भाजपा युवा मोर्चा शहडोल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नितिन सिंह राणा ने भोपाल में मध्य प्रदेश सरकार के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग को ज्ञापन सौंप कर धनपुरी में सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम के निर्माण करने की मांग की है मंत्री श्री सारंग ने नितिन सिंह राणा को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द धनपुरी में खेल को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। गौर तलब हो कि एक तरफ सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है लेकिन धरातल पर खिलाड़ियों के लिए कोई सुविधाए नहीं मिल पा रही है ! शहडोल जिले के धनपुरी नगर में खेल मैदान तक नहीं है खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है !
खेल प्रेमी एवं खेल से जुड़े प्रतिभाओं की मांग को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नितिन सिंह राणा ने मध्य प्रदेश सरकार के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात कर खेल मैदान बनाने की मांग की है। नितिन सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के युवाओं द्वारा वर्षों से मां ज्वालामुखी मैदान पर ही क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेल खेले जा रहे थे जिससे आंगनवाड़ी, रोड बन जाने से मैदान पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं, नगर में मैदान की कमी महसूस होने लगी है जिसके चलते नगर के खेल प्रेमी ,युवा अब बिना मैदान के अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए स्कूली बच्चों को भी खेल के प्रति रुचि रहती है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



