शहडोल 26 जनवरी 2025- गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सेवन ओसियन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह मैं मुख्य अतिथि के रूप में रीवा रियासत विंध्य प्रदेश के महाराजा एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री पुष्पराज सिंह जूदेव उपस्थित रहे जिन्होंने सर्वप्रथम तो ध्वजारोहण करने के साथ ही राष्ट्रगान किया और उसके बाद स्कूल में बनने वाले नवनिर्मित ब्लाक का शिलान्यास किया । रीवा महाराजा को देखने एवं सुनने के लिए बकहो नगर परिषद एवं बरगवां अमलाई नगर परिषद तथा आसपास के क्षेत्रो के सैकड़ो गणमान्य नागरिक एवं स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के पेरेंट्स में एक अलग ही उत्साह के साथ शामिल हुए और सभी को महाराजा श्री पुष्पराज सिंह जी के वक्तव्यों को सुना जिसमें श्री सिंह ने बताया कि स्कूल में बनने वाला उक्त नवीन ब्लाक भविष्य में स्कूल और समुदाय के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा उन्होंने आगे बताया कि बच्चे कैसे नर्सरी से लेकर स्कूल की ऊंची कक्षाओं तक स्वच्छंद और निश्चिंत होकर अपना विकास करता है और आगे कैसे यूनिवर्सिटी और कॉलेज में पहुंचकर देश और अपने परिवार और अपने समाज का भविष्य तय करता है उसमें में से एक सबसे बड़ी कड़ी स्कूल की होती है जो नींव के रूप में उनका भविष्य तैयार करती है और जब जड़ जितनी अच्छी होगी तो उससे निकलने वाली डाल और पत्तियां भी उतनी ही सुंदर और व्यवस्थित रूप से सुसज्जित होगी इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया की पूर्व में उनके पूर्वजों का विंध्य प्रदेश के राज्य की सत्ता पर राज था जिसमें तत्कालीन राज काल में अनेक कार्य किए गए जिसमें मुख्य रूप से कई स्कूल कॉलेज राष्ट्रीय उद्यानों एवं अस्पताल इत्यादि उनकी पुस्तैनी पूर्वजों के द्वारा जमीन उपलब्ध करवा कर उसे व्यवस्थित सुचारू रूप से चलाना इत्यादि का समुदाय हेतु कार्य किए जब यह राज्य विंध्य प्रदेश के रूप में था उसी कड़ी को भारत सरकार आगे बढाते हुए एक अच्छे तरीके से पढ़ाई का पैमाना तय कर रही है यह खुशी की बात है कि छोटे से छोटे एरिया में भी ऐसे पब्लिक स्कूल है जो कि बच्चों का बेहतर भविष्य बना रहे हैं उन्होंने स्कूल संचालक राकेश सिंह व जाकिर अली एवं उनकी पूरी स्कूल टीम को भी धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि स्कूल प्रबंधन के द्वारा मुझे बहुत ही आदर व स्नेह दिया गया और आगे उन्होंने आशा जताया कि वह भविष्य में भी इसी तरह के कार्य करते रहेंगे उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं उनके परिवार के लोगों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि किसी भी संस्था के लिए उसकी नीव उसमें कार्यरत कर्मचारी एवं उनका समुचित स्टाफ होता है जिसके बिना कोई भी संस्था आगे नहीं बढ़ सकती है और किसी भी संस्था को सफलता की ऊंचाई तक पहुंचाने में निश्चित ही उनके शिक्षक एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है उनहोंने उनको भी गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की इसके बाद स्कूल संचालन राकेश सिंह के पिता श्री अरूण सिंह व उनके परिवार जनो ने रीवा महाराजा को समृति चिन्ह, शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया इसी बीच कई गणमान्य नागरिकों के साथ रॉयल राजपूत संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं शाल श्रीफल के साथ ही पुष्प माला पहना कर रीवा महाराजा पुष्पराज सिंह जी का स्वागत अभिनंदन किया जिनमें मुख्य रूप से राकेश सिंह रक्षा, अखिलेश सिंह, एडवोकेट सौरभ सिंह, दिनेश सिंह, मयूर सिंह, अखंड प्रताप सिंह, प्रभाकर, आशीर्वाद, संतोष, देवाशीष इत्यादि लोगों ने स्वागत कर श्रीमान महाराजा साहब का अभिवादन किया ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



