google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोनभद्र: धर्मान्तरितों के आरक्षण को लेकर दिल्ली में जनजातियों की रैली |

अनिल कुमार अग्रहरि / समाज जागरण

डाला/सोनभद्र। बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत स्थित सेवा समर्पण संस्थान, खन्ना कैंप में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें धर्मान्तरित व्यक्तियों के आरक्षण को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि आगामी 24 मई को दिल्ली में जनजातियों की एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी।

HomeClothingWomen ClothingFwdgenzcollection
HomeClothingWomen ClothingFwdgenzcollection

कार्यक्रम में उपस्थित अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत, जो भाऊराव देवरस वनवासी कल्याण आश्रम में प्रवास पर आए हैं, ने रैली की जानकारी देते हुए जनजातीय समाज से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा एवं सभ्यता पर प्रकाश डालते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

गणेश राम भगत ने बताया कि 1 मई को बिहार के रोहतासगढ़ में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सम्मेलन में भी जनजातीय समाज की भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि धर्मान्तरित हुए कुछ लोग दोहरी पहचान के माध्यम से लाभ ले रहे हैं, जो उचित नहीं है। सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने जनजातीय अधिकारों, सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक प्रावधानों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर शम्भू सिंह गोड, शिवप्रसाद, रामलखन, रामनरायण, सीताराम, ओमप्रकाश, चंद्रावती गोंड, विमला देवी, रुकमनीयां सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)