google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोनभद्र: अनपरा परियोजना में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

सीजीएम ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली
विद्युत ऊर्जा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही अनपरा परियोजना : इं. दूधनाथ

ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी / समाज जागरण

सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना कॉलोनी स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. दूधनाथ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के पश्चात उन्होंने स्कूली बच्चों एवं सीआईएसएफ जवानों की आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली।

इसके बाद मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए देश की आज़ादी में अमर शहीदों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया तथा भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ।

HomeClothingWomen ClothingFwdgenzcollection
HomeClothingWomen ClothingFwdgenzcollection

इं. दूधनाथ ने कहा कि विद्युत ऊर्जा देश की प्रगति का मूल आधार है। विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विद्युत उत्पादन में निरंतर वृद्धि आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अनपरा परियोजना ऊर्जा क्षेत्र में सदैव अग्रणी रही है। परियोजना की इकाइयाँ पुरानी होने के बावजूद कम लागत, न्यूनतम तेल एवं ऑक्जेलियरी खपत के साथ सतत विद्युत उत्पादन कर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तीन तिमाहियों में अनपरा का पीएलएफ क्रमशः 82.22 प्रतिशत, 87.17 प्रतिशत एवं 86.83 प्रतिशत रहा, जो पिछले पांच वर्षों में सर्वाधिक है। इसी अवधि में अनपरा ‘अ’, ‘ब’ एवं ‘द’ ताप परियोजनाओं ने क्रमशः 24.07 करोड़, 86.25 करोड़ एवं 181.35 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है।

मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि अनपरा परियोजना क्षेत्रवासियों को बिजली के साथ-साथ चिकित्सा, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है। राख धुलाई की व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी परियोजना एक नई मिसाल कायम कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बिजली कर्मियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

समारोह के दौरान उत्पादन लक्ष्य प्राप्ति में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सीआईएसएफ जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक इं. मधु मुखरैया, महाप्रबंधक प्रशासन इं. निखिल चतुर्वेदी, महाप्रबंधक ‘द’ इं. प्रशांत त्रिपाठी, उप समादेष्टा आर.के. शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी एन. बरनवाल, उप महाप्रबंधक लेखा एस.पी. कुशवाहा, एस.पी. यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता, कर्मचारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पुनपुन महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमो को धूम


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)