google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महाराणा प्रताप जयंती रैली के दौरान दो पक्षों में विवाद, पत्थरबाजी में कुछ लोग घायल

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, क्षेत्र में स्थिति सामान्य

संदीप गर्ग हापुड़, 09 मई 2026। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर थाना धौलाना क्षेत्र के ग्राम देहरा में निकाली जा रही रैली के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, एक दुकान से गुटखा खरीदने के दौरान युवकों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से मामूली पत्थरबाजी की गई।

घटना में 2 से 3 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्थरबाजी में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। घटना के बावजूद महाराणा प्रताप जयंती रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। पुलिस प्रशासन के अनुसार मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)