नबीनगर में प्रमुख और उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तिथि निर्धारित

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर पंचायत समिति के प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी और उप प्रमुख लव कुमार सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है।15 मई को विशेष बैठक बुलाई गई है जिसमें प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा किया जाएगा। वहीं 16 मई की विशेष बैठक में उप प्रमुख लव कुमार सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा किया जाना है।प्रखंड कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे प्रखंड परिसर स्थित बहुदेशीय भवन में होगी।कार्यपालक पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार बैठक में सदस्यों को उपस्थित होने की सूचना दी गई है। सूचना में सभी संबंधित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और सरपंच को भी आमंत्रित किया गया है।अविश्वास प्रस्ताव में प्रमुख चित्रा कुमारी और उप प्रमुख लव कुमार सिंह पर विकास कार्यों और वित्तीय प्रबंधन में गंभीर अनियमितता के 5 आरोप लगाए गए हैं:


1.आरोप है कि 15वें वित्त आयोग की राशि का पंचायत समिति सदस्यों के बीच सही तरीके से वितरण नहीं किया गया। 2. पंचम और षष्ठम वित्त आयोग की राशि सभी पंचायत समिति सदस्यों को नहीं दी गई।3. पंचायत समिति की बैठक समय-समय पर नहीं बुलाई जाती है।4.विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं ली जाती और 5.कार्यपालिका प्रशासन का समुचित पर्यवेक्षण नहीं किया जा रहा है। प्रखण्ड कार्यालय द्वारा जारी सूचना में सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में भाग लें। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।नबीनगर पंचायत समिति में प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)