समाज जागरण
मनोज यादव ब्यूरो अमेठी
अमेठी : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री दीदी स्मृति इरानी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आ रही है। केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद दीदी स्मृति इरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी रविवार को विमान से रविवार सुबह आठ 40 पर लखनऊ पहुंचेगी और वहां से वह सड़क मार्ग से तिलोई विधायक व मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के आवास राजभवन तिलोई सुबह 9: 45 पर पहुंचेगी। अभी हाल ही में विधायक जी के भाई का निधन हो गया था। परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद दीदी 10:45 पर सलोन के नसीराबाद सीएचसी के लिए प्रस्थान करेंगी। साढे 11 बजे दीदी सीएचसी पहुंचेगी और 12 बजे वह यहां से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



